Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्य प्रदेस का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ।
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्य प्रदेस का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ।
दोपहर बाद भोपाल में भाजपा कार्यालय की हलचल तेज हो गई थी। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर जुटे थे। अंदर विधायक दल की बैठक चल रही थी तो बाहर शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी समेत कुछ अन्य नेताओं के नाम के साथ नारेबाजी की जा रही थी
17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली तो कांग्रेस को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर सफलता मिली है। भाजपा को इस चुनाव में 48.55 फीसदी वोट शेयर मिला तो कांग्रेस को 40.40 फीसदी मतदाताओं ने चुना।